फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं सना खान, फोटोग्राफर्स को देख यूं दिया रिएक्शन

Tue, 02 Mar 2021 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : instagram/viralbhayani
पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से सभी हैरान रह गए। बीते साल नवंबर में सना ने अनस सईद से गुपचुप तरीके से शादी की थी। सना ने कहा था कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी। शादी के बाद पहली बार सना मुंबई में स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : instagram/viralbhayani
सोमवार को मुंबई में सना खान अपनी कार से निकलती हुई देखी गईं। उन्होंने हिजाब पहन रखा था। साथ ही ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की। जब फोटोग्राफर्स ने उनका नाम पुकारा तो सना ने उनकी ओर देखकर हाथ हिलाया और वह वहां से चली गईं। वह तस्वीरें खिंचाने के लिए नहीं रुकीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : instagram/viralbhayani
अनस से शादी के बाद सना खान हनीमून के लिए कश्मीर गई थीं। उन्होंने डल लेक और होटल के कमरे से कई तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर 2020 को अनस सईद के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सबको इस बात की जानकारी दी थी।

4 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में दी थी जानकारी
सना ने लिखा था, 'भाइयों और बहनों... आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शो-बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के साथ सना खान - फोटो : Instagram
सना खान का करियर
सना ने साल 2005 में फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं। कुछ दिनों पहले सना वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों के अलवा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें