फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी श्वेता के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं आदित्य नारायण, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

Thu, 14 Jan 2021 08:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने बीते दिनों अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचा ली थी। इन दिनों वे अपनी पत्नी के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सुला वाइनयार्ड्स से कपल ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता - फोटो : इंस्टाग्राम
इस खूबसूरत तस्वीर में आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां श्वेता ने येलो कलर का हुड और ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी है तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य व्हाइट रंग की प्रिटेंट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
इस खूबसूरत तस्वीर की एक और खास बात है जिस पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल आदित्य ने इस फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। वे लिखते हैं, 'पहले नाराजगी थी, अब सुला हो गई।' उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। 
 

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसमे कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया था जिनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।

शूटिंग के समय जया प्रदा से फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र, कपिल के शो पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें