सना खान
- फोटो : Instagram- @sanakhaan21
दरअसल सना खान के निकाह से जुड़े वीडियो को उनके पति के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में मुफ्ती अनस सईद निकाह पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह अपने करीबियों के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं मौलाना, मुफ्ती अनस सईद को निकाह पढ़वा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए यह भी बताया गया है कि मुफ्ती अनस सईद का निकाह जुमा यानी शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद में हुआ था।