फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बारात में झूमकर नाचे उदित नारायण, इस्कॉन मंदिर में लेंगे आदित्य और श्वेता फेरे

Tue, 01 Dec 2020 08:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण की शादी में झूमते माता पिता - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से आज शादी कर रहे हैं। बेटे की शादी से उदित नारायण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उदित नारायण की खुशी देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage
आदित्य नारायण और श्वेता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद आज दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जनम जनम के लिए बंध जाएंगे। इसकी खुशी आदित्य के माता पिता को भी है। उनकी खुशी शादी के फोटो और वीडियो में देखी जा सकती है। जिसमें आदित्य के पिता और सिंगर उदित नारायण झूमकर नाच रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram: @adityanarayanfanclub
आदित्य नारायण की बारात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनके पिता उदित नारायण और मां दीपा नारायण जमकर डांस कर रहे हैं। उदित और दीपा के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं उदित नारायण बेटे की बारात में नोट भी उड़ाते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
आदित्य और श्वेता दोनों इस्कॉन मंदिर में शादी करने वाले हैं। कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए हैं। वहीं शादी के बाद 2 दिसंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण की शादी का कार्ड - फोटो : Instagram
इन वीआईपी गेस्ट्स की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। हालांकि इस शादी को बेहद सिंपल तरीके से रखे जाने की बातें कही जा रही थीं। आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शादी में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है।

पढ़ें: Yahoo 2020 Year in Review: मोस्ट सर्च सिलेब्रिटी रहे सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती, देखें पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें