फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह अनस सईद की बेगम बनी थीं सना खान, शौहर का निकाह पढ़ते हुए वीडियो आया सामने

Tue, 01 Dec 2020 09:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपने निकाह और शौहर मुफ्ती अनस सईद की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में मुफ्ती अनस सईद से निकाह किया है। सना खान अपने निकाह से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करती रहती हैं। इस बीच उनके निकाह से जुड़ा एक खास वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
दरअसल सना खान के निकाह से जुड़े वीडियो को उनके पति के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में मुफ्ती अनस सईद निकाह पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह अपने करीबियों के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं मौलाना, मुफ्ती अनस सईद को निकाह पढ़वा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए यह भी बताया गया है कि मुफ्ती अनस सईद का निकाह जुमा यानी शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद में हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मुफ्ती अनस सईद के वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है, 'निकाह सेरेमनी, जुमा की नमाज के बाद निकाह मस्जिद में हुआ। मौलाना कलीम सिद्दीकी की मौजूदगी में मौलाना अहमद लाट साहब ने निकाह पढ़वाया।' सोशल मीडिया पर मुफ्ती अनस सईद और सना खान के निकाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21
उनके फैंस कमेंट करके मुफ्ती अनस सईद और सना खान को बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सना खान ने मुफ्ती अनस से 20 नवंबर को शादी की थी। उनकी शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। सना निकाह की तस्वीरों में बिल्कुल राजकुमारी जैसी लग रही थीं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं। उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना खान ने बॉलीवुड में ‘यही है हाई सोसाइटी’, ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ और ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था। वहीं रियलिटी शो बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि कुछ महीने पहले सना ने एलान किया था कि वह इस्लाम के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं। इस बात का एलान अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर किया था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: कविता कौशिक के साथ बचपन में टीचर ने की थी अश्लील हरकत, अभिनेत्री की मां को नहीं हुआ यकीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें