फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शामिल होंगी स्नेहिल दीक्षित मेहरा, खोलेंगी सिनेमा और कॉमेडी के कई राज

Wed, 16 Apr 2025 08:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad- Snehiil Dixit Mehraa: अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें अभिनेत्री और लेखिका स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी शिरकत करेंगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें कई दिग्गज हस्तियों के साथ इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी शामिल होंगी। इस दौरान वह अभिनय से साथ कॉमेडी के बदलते दौर के बारे में बात करेंगी। अमर उजाला संवाद में विनीत के साथ खास बातचीत करने से पहले चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @bcaunty
बीसी आंटी के नाम से हैं मशहूर
मनोरंजन जगत में अपनी कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए मशहूर अभिनेत्री स्नेहिल दीक्षित मेहरा अपने फैंस के बीच बीसी आंटी (Bheri Cute Aunty) के नाम से मशहूर हैं। अभिनय, लेखन, और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाली स्नेहिल ने अपनी मेहनत और टैलेंट से लाखों दिलों में जगह बनाई है। स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @bcaunty
अभिनेत्री के साथ बनीं लेखिका
13 मार्च 2009 को स्नेहिल ने राहुल मेहरा से शादी की। उनका एक बेटा हृदयान मेहरा भी है, लेकिन स्नेहिल की कहानी केवल पारिवारिक जीवन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपने सपनों को पंख देने के लिए कॉरपोरेट की दुनिया छोड़कर मनोरंजन जगत में कदम रखा। आज वे एक अभिनेत्री, लेखिका, क्रिएटिव डायरेक्टर और सोशल मीडिया स्टार के रूप में जानी जाती हैं।

4 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @bcaunty
अभिनय की दुनिया में रखा कदम
स्नेहिल ने 2018 में ALT बालाजी की वेब सीरीज 'अपहरण' से अभिनय की शुरुआत की। इसमें साधु की पत्नी के उनके 17 सेकंड के किरदार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसके बाद उन्होंने दिल संभल जा ज़रा (2017), मेरे पापा हीरो हीरालाल (2018), और बेबाकी (2020) जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। 2023 में स्नेहिल 'बिग बॉस ओटीटी' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आईं। इसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।  
Nag Ashwin: क्रिस्टोफर नोलन की 'इनसेप्शन' की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे नाग अश्विन, वजह का भी किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @bcaunty
लेखन और क्रिएटिव डायरेक्शन
स्नेहिल केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स के साथ एक लेखिका और एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया। नेटफ्लिक्स की भव्य वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (2024) में उनकी लेखन टीम में भागीदारी निभाई। इस प्रोजेक्ट में उनके योगदान को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा।  
Alia Bhatt: दो साल की बेटी राहा ने आलिया भट्ट के लिए बनाया खाना, देखकर यूजर्स हुए हैरान; देखें तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @bcaunty
सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
2020 का लॉकडाउन स्नेहिल के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बीसी आंटी के किरदार में उन्होंने कॉमेडी के छोटे-छोटे वीडियो बनाए, जो रातों रात वायरल हो गए। उनकी 'क्लास ऑफ हीरोज' और 'क्लास ऑफ 2020' सीरीज ने रोजमर्रा की जिंदगी की साधारण बातों को इतने मजेदार अंदाज़ में पेश किया कि दर्शक उनके दीवाने हो गए। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनके एक वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें