नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला
'छोरी 2' के दौरान आईं ये चुनौतियां
दरअसल, 'छोरी 2' में अपने किरदार को निभाने के लिए नुसरत को कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में भी बात की। किरदार को निभाने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा कि 'छोरी' और 'छोरी 2' में जो सबसे मुश्किल काम था, वो था एक मां का किरदार निभाना, क्योंकि मैंने रियल लाइफ में जो अनुभव किए हैं, उसे मैं पर्दे पर आसानी से निभा सकती हूं।
मैं रियल लाइफ में न प्रेग्नेंट हुई हूं और न मैं मां बनी हूं, न वो रिश्ता समझ आता है। पर्दे पर मां बनना बहुत मुश्किल था। मैं जब छोरी 2 देखती हूं तो यह देखती हूं कि क्या मैंने मां के इमोशन को ठीक से किया है। मेरे लिए वह फीलिंग बहुत जरूरी थी, इसलिए दोनों फिल्मों में वह मेहनत मेरे लिए बहुत जरूरी थी। बाकी सारी फिल्में इसके मुकाबले काफी आसान थीं। कॉमेडी करना इसे देखते हुए काफी आसान लगा।