फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में सैमुअल मिरांडा का खुलासा और प्रशांत भूषण पर अनुपम खेर ने कसा तंज, पांच खबरें

Tue, 01 Sep 2020 07:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अनुपम खेर - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में ऐसा ही एक खुलासा सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने किया। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे।

'बहुत रोते थे सुशांत', सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई से कहा- अक्सर पार्टी करती थीं रिया

 
विज्ञापन

2 of 5
गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के दौरान सीबीआई को ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर कई सबूत मिले। कई ऐसी मोबाइल चैट्स सामने आईं जिसने ये शक पैदा कर दिया कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लिया करते थे। इसमें उनके दोस्त भी शामिल थे। इसी चैट में गोवा के कारोबारी गौरव आर्या का भी नाम सामने आया जिससे सोमवार को ईडी ने पूछताछ की।



इस तरह हुई थी गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती की मुलाकात, बताया ड्रग्स को लेकर कैसे हुई बातचीत
 
विज्ञापन

3 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अब भी ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, हालत हो रही स्थिर
 

4 of 5
प्रणब मुखर्जी - फोटो : PTI
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी अब इन दुनिया में नहीं रहे। उनका सोमवार (31 अगस्त) को  84 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रणब मुखर्जी बीते 10 अगस्त से दिल्ली के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती थे। मस्तिष्क की सफल सर्जरी के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। जिसके बाद वह काफी समय से जीवन रक्षा प्रणाली पर थे। उनके निधन पर राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। 

प्रणब मुखर्जी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह दी श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत भूषण, अनुपम खेर - फोटो : twitter: @pbhushan1/ @AnupamPKher
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले पर फैसला सुनाते हुए एक रुपये का जुर्माना लगाया। बीती जून को प्रशांत भूषण ने ट्विटर पर देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे और चार पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें