जून के पहले हफ्ते में एक बार फिर सिनेमाघरों में बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग देखने को मिलेगी। जहां एक ओर साल की शुरुआत के साथ ही साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा है, वहीं दूसरी और बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में कल यानी 3 जून को बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच एक बार फिर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। एक ओर कमल हासन 'विक्रम' में एक्शन करते दिखाई देंगे, तो अक्षय की कुमार 'सम्राट पृथ्वीराज' में योद्धा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, 'मेजर' में अदिवी शेष एनएसजी कमांडो की बहादुरी का परिचय देंगे। तीनों फिल्मों के क्लैश होने से इनकी कमाई पर भी असर पड़ेगा, जो एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल रहा है।