फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, बढा़ई गई सुरक्षा, काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा कनेक्शन

Tue, 12 Jun 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरा मामला उस वक्त का है जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। उस वक्त लॉरेंस की धमकी पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया था लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Lawrence Bishnoi
शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
संपत नेहरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। रेकी भी की थी। पुलिस को संपत के फोन से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की कुछ तस्वीरें मिली हैं। इस पूरे मामले में हरियाणा पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के डिप्टी इंस्पेक्टर सतीश बालन का बयान भी सामने आया है।
 

4 of 5
salman khan
सतीश बालन ने कहा - 'मई के पहले हफ्ते में संपत नेहरा मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गया था। सलमान जब अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आते हैं उस वक्त की कुछ तस्वीरें हैं। उसने बालकनी से अपने तक की दूरी को मापते हुए यह तस्वीरें खीची थीं।' जानकारी के मुताबिक सलमान खान की हत्या करने के लिए उसे हथियार जल्द ही मिलने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था। यहां से उसे दोबारा मुंबई पहुंचकर सलमान खान पर हमला करना था। सलमान खान को मारकर आरोपियों के विदेश भागने की योजना थी। आपको बता दें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग राजस्थान में काफी एक्टिव है। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वह सलमान खान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें