फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सेलेब्स के बाद अब समीरा रेड्डी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 18 Apr 2021 01:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sameera Reddy - फोटो : Social Media
भारत में कोरोना का मामला हर दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 2 लाख से ऊपर कोरोना केस सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में इससे बचने के लिए लॉकडाउन भी लगाया गया है। वहीं, कई जगह नाइट कर्फ्यू लगा है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। इसकी वजह से बॉलीवुड कई सेलेब्स खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब इसकी चपेट में अभिनेत्री समीरा रेड्डी भी आ गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी इंस्टा स्टोरी - फोटो : Insatagram- @reddysameera
समीरा ने इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी कि वो वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि 'मैं कल कोरोना पॉजिटिव पाई गई। हम सुरक्षित हैं और आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। हम घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे। ईश्वर की कृपा से सासू मां सुरक्षित हैं। मुझे पता है कि मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आपके पास प्यारी झलकियां हैं। यह सकारात्मक रहने के साथ मजबूत होने का समय है। हम सब इसमें एक साथ है। सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन

3 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : social media
समीरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेत्री से पहले बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई लोग वायरस को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram
समीरा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो और आहिस्ता से पहली बार स्क्रीन पर कदम रखा था। इसके बाद तमिल फिल्म सिटीजन से 2000 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। समीरा ने 21 जनवरी 2014 में अक्षय वर्दे से शादी कर ली थी। शादी के एक साल बाद 25 मई 2015 को समीरा ने बेटे को जन्म दिया और अब वे अपनी फैमिली में बिजी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना के बढ़ रहे मामले - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में में कोरोना के रिकॉर्ड 63,729 केस सामने आए हैं तो करीब 398 मरीजों की मौत हो गई है। ये आंकड़े महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक हैं। इसको लेकर सभी राज्य की सरकारें चिंता में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें