फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डांस के दौरान फट गई रणवीर सिंह की पैंट, दीपिका पादुकोण ने ऐसे बचाई थी इज्जत

Sun, 18 Apr 2021 12:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh
बॉलीवुड में ऐसी कम ही जोड़ियां हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों ही बेहद शानदार हो। इस मामले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले सामने आता है क्योंकि फैंस दोनों को पर्दे पर देखना तो पसंद करते हैं ही साथ ही पर्दे की पीछे भी उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे से जुड़े फनी किस्से भी शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
इन दिनों दीपिका का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक पार्टी के दौरान रणवीर की पैंट फटने का किस्सा सुनाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने ये किस्सा 'द कपिल शर्मा शो' पर साझा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए थे। उस वक्त दीपिका ने उनकी मदद की थी।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : social media
दीपिका ने बताया, 'रणवीर कुछ लूज सा एक पैंट पहने हुए था और वो कुछ अजीब का डांस स्टेप कर रहा था। बीट में वो फरररररर करके फट गया पैंट। तो मैंने कहा रुको, मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला। सब लोग डांस कर रहे हैं और पार्टी के बीच में मैं उसका पैंट सिल रही थी।' इसके बाद दीपिका ने उस वाकये की तस्वीर भी दिखाई। जिसमें वो वाकई रणवीर की पैंट सिलती दिखाई दे रही हैं।

4 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
दीपिका के इस किस्से को सुनने के बाद सभी लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आए। वहीं, कपिल शर्मा कहते हैं, 'वाकई लकी हसबैंड हैं रणवीर सिंह'। मालूम हो कि दोनों ने 2018 में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान इटली में शादी की थी। उससे पहले रणवीर-दीपिका ने छह सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका, रणवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ फिर से स्क्रीन साझा करने वाली है। फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में और दीपिका कपिल देव की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। बता दें कि शादी के ये दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें