समीरा रेड्डी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं । बेटी का जन्म 12 जुलाई को हुआ था । ये समीरा का दूसरा बच्चा है । उनका एक बेटा हंस भी है जो 4 साल का है । समीरा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । हाल ही में समीरा ने एक और फोटो शेयर की है और ये उनके बचपन की तस्वीर है ।
विज्ञापन
2 of 8
sameera reddy
- फोटो : social media
इसमें समीरा को पहचानना मुश्किल है । समीरा ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को अंदाजा लगाने के लिए कहा कि ये कौन है । समीरा ने कैप्शन में लिखा, 'पहचान कौन? 13 साल की उम्र, क्लास में सबसे लंबी और बुरी दिखने वाली लड़की। मैं सोचती हूं कि काश कोई मुझे उस वक्त सीखा पाता खुद से प्यार करना और एक सकारात्मक बॉडी इमेज रखना। मैंने अपनी जिंदगी के टीन एज के पल सिर्फ मोटापा घटाने और ये चिंता करने में ही बिता दिए कि लोग मुझे एक्सेप्ट करें। मैं एकदम परफेक्ट हूं।'
विज्ञापन
3 of 8
Satish Kaushik
समीरा की इस पोस्ट को 38 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । समीरा पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जो वजन कम कम करने के बाद बेहद खूबसूरत दिखने लगीं । पहले भी कई सेलेब्रिटी रहे हैं जिन्होंने 25 से लेकर 108 किलो वजन कम किया है । पिछले दिनों सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
4 of 8
Parineeti Chopra
पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा ने 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह सिर्फ 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
bhumi pednekar
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का वजन घटाने का सफर प्रेरणादायी है। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई क्रैश डाइटिंग नहीं की। उन्होंने बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी का सेवन बंद कर दिया और जिम में वर्जिश जारी रखी।
विज्ञापन
6 of 8
Adnan Sami
अदनान सामी ने 16 महीनों में पूरे 167 किलो वजन घटाया। यानी औसतन उन्होंने हर महीने 10.5 वजन घटाया। जब उनका वजन 230 किलो तक पहुंच गया तो डॉक्टरों ने उन्हें आगाह किया कि ऐसी स्थिति में उनका 6 महीने से ज्यादा बच पाना मुश्किल है। तभी उन्होंने फैसला लिया कि वह अपना वजन कम करेंगे। सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उनका वजन इतना ज्यादा था कि वह दौड़ भी नहीं पाते। इसलिए शुरुआती दिनों में उन्होंने सिर्फ डाइट के बूते 40 किलो वजन किया। इसके बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सावंत की मदद से वर्कआउट किया और अपना वजन कम कर लिया। अब वह 75 किलो के हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Anant Ambani
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया, वो भी सिर्फ 18 महीने में। शिल्पा शेट्टी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने ही अनंत को भी ट्रेन किया। अनंत हर दिन 21 किलोमीटर तक टहलते थे, योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे। उन्होंने भी अपनी डाइट से चीनी और कार्ब्स को हटा दिया था।