भजन सिंगर और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का 19 जुलाई को निधन हो गया था । वो 85 साल की थीं । खबरों की मानें तो वो लंबे समय से बीमार थीं । उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली । 21 जुलाई को कमला जलोटा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया ।
विज्ञापन
2 of 7
anup jalota
- फोटो : social media
अब गुरुवार को अनूप जलोटा ने मुंबई में मां की प्रेयरमीट रखी । इस प्रेयरमीट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सिंगर ने शिरकत की । प्रेयरमीट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । एक फोटो में अनूप जलोटा के साथ उदित नारायण नजर आए। अनूप जलोटा के करीबी दोस्त और सिंगर तलत अजीज भी पहुंचे ।
विज्ञापन
3 of 7
poonam dhillon
- फोटो : social media
इसके अलावा पूनम ढिल्लन, पंकज उधास, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, जसपिंदर नरूला भी प्रेयर मीट में नजर आए । बता दें कि कमला जलोटा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सामने आई थीं । इसमें अनूप जलोटा ने मां की अर्थी को कंधा देते दिखे थे । इस दौरान अनूप जलोटा की आंखों में आंसू थे ।
4 of 7
pankaj udhas
- फोटो : social media
तस्वीरों में अनूप जलोटा सफेद धोती पहने नजर आए। फ्यूनरल में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं थीं। पंकज उधास और तलत अजीज को फ्यूनरल में भी देखा गया था । पिछले दिनों अनूप जलोटा, ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए थे । अनूप जलोटा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की थीं ।
विज्ञापन
5 of 7
prayer meet
- फोटो : social media
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'एक खूबसूरत शाम । सेहतमंद और खुशनुमा परिवार के साथ । घर से दूर होने पर भी घर की कमी नहीं खली । ऋषि और नीतू कपूर का शुक्रिया । ऋषि जी, आपको फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं ।' बता दें कि अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था ।
विज्ञापन
6 of 7
javed akhtar
- फोटो : social media
उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वह 59 वर्ष की थीं। इसके अलावा अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी । जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां कमला जलोटा से मिलने पहुंचे थे।
अनूप ने बताया था, 'मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भूत है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।' अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी।