समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी...आखिरकार उनकी अदाओं और एक्टिंग ने लोगो को अपना दीवाना जो बना दिया था...लेकिन कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं।
विज्ञापन
2 of 10
समीरा रेड्डी
या तो बॉलीवुड में उनको खास फिल्में नहीं मिलीं या यूं कहें कि उन्हें बॉलीवुड रास नहीं आया क्योंकि चंद हिंदी फिल्में करने के बाद समीरा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चली गईं।
विज्ञापन
3 of 10
समीरा रेड्डी
समीरा ने अपने करियर की शुरुआत गजल सिंगर पंकज उधास की म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता' से की थी, जिसमें उनकी मासूम अदायगी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म एक तमिल फिल्म थी।
4 of 10
समीरा रेड्डी
इसके बाद 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'मैंने दिल तुझको दिया', 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री' और 'टैक्सी नंबर 9211' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 10
समीरा रेड्डी
2014 में समीरा रेड्डी ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों की तरफ मुड़कर नहीं देखा। 4-5 सालों से समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन
6 of 10
समीरा रेड्डी
बेशक फिल्में उन्हें वो सब नहीं दे पाईं जो वो चाहतीं थीं...बेशक फिल्मों में उन्हें स्टारडम नहीं मिला, लेकिन असल जिंदगी में वो जो काम कर रही हैं उसके आगे स्टारडम, दौलत-शोहरत और रुतबा जैसी चीजें बौनी लगने लगती हैं।
विज्ञापन
7 of 10
समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी क्रयोंस और ड्रीम्स होम्स एनजीओ के साथ मिलकर काम कर रही है जो बेघर और सड़कों पर रह रहे बच्चों को घर और सुरक्षा प्रदान करती है।
8 of 10
समीरा रेड्डी
इस एनजीओ के जरिए समीरा रेड्डी अभी कई बेघर बच्चों की मदद कर चुकी हैं। वाकई समीरा रेड्डी जो पुण्य काम कर रही है वो वाकई सलामी योग्य है।
9 of 10
समीरा रेड्डी
फिल्मों में वो भले ही स्टार ना बनी हों, लेकिन अपने इस नेक काम के जरिए वो असल जिंदगी में रॉकस्टार बन गई हैं।