फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेग्नेंट' एक्ट्रेस की बेबी शॉवर पार्टी में दिखा पूरा परिवार, बाइक पर बरात लेकर आया था दूल्हा

Sun, 14 Apr 2019 03:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sameera reddy
समीरा रेड्डी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते चर्चा में हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । उनका एक बेटा हंस भी है । पिछले दिनों कई मौकों पर समीरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं । हाल ही में उन्होंने अपना बेबी शॉवर एंज्वॉय किया । समीरा के बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
sameera reddy
समीरा के बेबी शॉवर में उनका बेटा हंस भी दिखा । समीरा के घर पर ही बेबी शॉवर पार्टी हुई । इसमें समीरा की कुछ दोस्त भी पहुंचीं । पार्टी के लिए पूरा घर गुब्बारों से सजा था । समीरा ने केक भी काटा । पिछले दिनों समीरा की स्विमिंग पूल में एंज्वॉय करते भी तस्वीरें सामने आई थीं ।
विज्ञापन

3 of 5
sameera reddy
समीरा ने खुद इन तस्वीरों को शेयर किया था । समीरा तस्वीरों में मोनॉकिनी पहने नजर आ रही थीं । प्रेग्नेंसी में भी समीरा बेहद स्टाइलिश लग रही हैं । एक तस्वीर में समीरा पूल में लेटी हुई दिखीं । इससे पहले समीरा GQ Style Awards 2019 में पहुंची थीं।

4 of 5
sameera reddy
बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sameera reddy
दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी । अपनी शादी में समीरा ने नीता लूला की डिजाइन की हुई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी । वहीं अक्षय कस्टमाइज बाइक पर बैठ समीरा के घर पर बरात लेकर पहुंचे थे ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें