फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टोटल धमाल' के बाद अब 'कलंक' ही नहीं, ये 5 मल्टीस्टारर फिल्में भी होंगी रिलीज

Sun, 14 Apr 2019 02:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kalank,bharat,total dhamaal - फोटो : amar ujala
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई बड़े बजट की फिल्मों के अलावा मल्टीस्टारर फिल्में भी देखने को मिलेंगी। सिनेमाघरों में अब तक मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ही रिलीज हुई है जिसने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कमाई भी की। वहीं इस शुक्रवार कलंक भी रिलीज होने को तैयार जोकि ये मल्टीस्टारर फिल्म है। आज हम आपको ऐसी ही मल्टीस्टारर फिल्मों के बारे में बताते हैैं जो इस साल रिलीज होंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
mission mangal - फोटो : social media
फिल्म- मिशन मंगल
अंतरिक्ष के सफर की सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय कुमार,तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा और निथिया मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन गगन शक्ति कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी रचने की प्रेरणा 2016 की हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थी, जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
housefull 4 - फोटो : file photo
फिल्म- हाउसफुल 4
यह फिल्म साल 2010 में आई हाउसफुल का चौथा सीक्वल है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म सीरीज रही है। हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख,अक्षय कुमार, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। 

4 of 6
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
फिल्म- गुडन्यूज
'गुड न्यूज' में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ ,अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। खास बात ये है कि वीरे दी वेडिंग के बाद एक बाद फिर करीना कपूर दमदार रोल में नजर आने वाली हैं । गुडन्यूज सिनेमाघरों में इस साल 19 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan - फोटो : instagram
फिल्म- भारत
सलमान खान की फिल्म भारत लंबे समय से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। खबरों की मानें तो भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : file photo
फिल्म- मरजावां
इस फिल्म में रितेश देशमुख,सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत, तारा सुतारिया और रवि किशन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप झवेरी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ये फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें