फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े को सीबीआई ने तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया, 24 मई से पहले होना होगा पेश

Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में पूर्व रीजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है। अब तक उनसे दो बार पूछताछ की जा चुकी है। इस बीच जांच एजेंसी ने समीर को पूछताछ के लिए नया समन जारी कर दिया है। इसमें उन्हें 24 मई से पहले सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। 
Anupam Kher: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती
विज्ञापन

2 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI
बता दें कि कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जानबूझकर फ्रेम करने और उनसे 25 करोड़ की रिश्वत की मांग करने को लेकर एनसीबी के पूर्व रीजनल डायरेक्टर की जांच चल रही है। इससे पहले वानखेड़े दो बार सीबीआई के सामने इस मामले में पूछताछ के लिए हाजिर हो चुके हैं। 
Money Laundering Case: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन, फिर मांगी विदेश यात्रा की अनुमति
विज्ञापन

3 of 5
समीर वानखेड़े-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस केस में शाहरुख और समीर वानेखेड़े के बीच की व्हॉट्सएप चैट लीक हो गई थी। इस चैट में दोनों के बीच आर्यन खान को लेकर की गई बातचीत सामने आई थी। इस बातचीत में किंग खान ने कथित रूप से समीर से आर्यन को जेल में न डालने का अनुरोध किया था।
Sonam Bajwa: समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर फूटा सोनम बाजवा का गुस्सा, बोलीं- इससे मैं भी गुजरी हूं

4 of 5
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चैट सामने आने के बाद सीबीआई ने बॉ्म्बे हाई कोर्ट में कड़ी आपत्ति जताई थी। जांच एजेंसी ने कहा था कि समीर ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ये चैट लीक की हैं। इसके बाद हाई कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सलाह भी दी थी। 
Aditya Singh Rajput: आज होगा आदित्य का अंतिम संस्कार, श्मशान स्थल पर एक्टर की अंतिम विदाई के लिए जुटे सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीर वानखेड़े, क्रांति रेडकर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय से समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से बचने के लिए फिलहाल अंतरिम राहत मिली हुई है। पहले यह राहत 22 मई तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया है। दरअसल, ,वानखेड़े ने हाई कोर्ट में सीबीआई की एफआईआर रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अभय आहूजा और जस्टिस एमएम सथाये की अवकाशकालीन बेंच ने उन्हें यह राहत दी है। अदालत ने वानखेड़े से एक हलफनामा भी देने को कहा है कि वह जांच के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे और बुलाए जाने पर सीबीआई के सामने पेश होते रहेंगे।
Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें