कश्मीर घाटी के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने जान पर खेलकर मासूम बच्चे को बचाया। हालांकि उसके नाना की मौत हो गई, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान भी घायल हो गए। मस्जिद की ऊपरी मंजिल से आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, और मासूम बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा था। बच्चे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसे भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया। लेकिन इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड के दो बड़े सितारे उनसे भिड़ गए।