फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर हमले की तस्वीर साझा करने पर संबित पात्रा से भिड़े विशाल ददलानी, जवाब मिला- पाक और जिहाद प्रेमी

Thu, 02 Jul 2020 02:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संबित पात्रा और विशाल ददलानी - फोटो : Social Media
कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई फायरिंग के दौरान एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में एक बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा हुआ था। उसे नहीं पता था कि उसके नाना को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है। इस तस्वीर ने हर किसी को झकझोर कर कर रख दिया। इस हमले में एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
संबित पात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस तस्वीर को साझा करते हुए संबिता पात्रा ने ट्वीट कर लिखा था, 'पुल्तिजर लवर्स?'। इस पर आपत्ति जताते हुए म्यूजिक कंपोजर और गायक विशाल ददलानी  ने उन्हें जवाब दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
विशाल ददलानी
विशाल ददलानी ने इस पर ट्वीटर किया', 'क्या ट्विटर इंडिया और ट्विटर इस ट्वीट में संवेदनशील सामग्री और घृणित कारण के लिए इस आदमी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है? क्या शालीनता और सहानुभूति के साथ सभी सही सोच वाले लोग इस अकाउंट को रिपोर्ट कर सकते हैं? धन्यवाद।'

4 of 6
संबित पात्रा - फोटो : Twitter
विशाल के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने जवाब देते हुए लिखा, 'जब आपने रोहित वेमुला की तस्वीर पोस्ट किया था। जब आपने मोदी को निशाना बनाने के लिए जॉर्ज फ्लॉयड्स की तस्वीर को साझा किया था। आपने समुद्र तट पर गरीब मृत सीरियाई बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। क्या यह संवेदनशील था? क्यों केवल जब हम पाक प्रायोजित आतंक और जिहाद पर बोलते हैं तो असंवेदनशील हो जाता है? पाक और जिहाद प्रेमी।'

विज्ञापन

5 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले संबित पात्रा के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'क्या आपमें किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं बची है?' इसके बाद संबित पात्रा और दीया मिर्जा के बीच बहस शुरू हो गई। दीया मिर्जा के ट्वीट के जवाब में संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैडम आपको इस समय एक प्लेकार्ड पकड़ना चाहिए जिसमें लिखा होगा, 'मैं पाक द्वारा समर्थित कश्मीर में जिहाद पर शर्मिंदा हूं।' लेकिन आप सभी सेलेक्टिव हैं और आप ऐसा नहीं करेंगी।' वहीं दीया मिर्जा ने इस ट्वीट पर कहा कि 'आपने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संबित पात्रा - फोटो : BJP Twitter
इसके बाद दीया मिर्जा के सवाल का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने अगले ट्वीट में लिखा, 'हां मैडम मेरे पास सहानुभूति है। मेरी सेनाओं के प्रति, हर भारतीय नागरिक के लिए। आपके विपरीत, जिसकी सहानुभूति चयनात्मक हो। याद रखें मैं कोई चयनात्मक प्लेकार्ड पकड़ने वाला इंसान नहीं हूं। हालांकि, मैं आपका प्रशंसक हूं और आज आपको पाक समर्थित जिहाद की आलोचना करने वाले प्लेकार्ड को पकड़ा देखना पसंद करुंगा।'

सब्जियों की होम डिलीवरी पर जूही चावला हुईं कंफ्यूज, कहा- 'समझ नहीं आ रहा खुश होना है या रोना है'


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें