फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: पढ़ाई में भी आगे हैं साउथ की ये हसीनाएं, किसी ने की इंजीनियरिंग तो कोई साइकोलॉजी में है ग्रेजुए

Sun, 04 Dec 2022 08:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सामंथा रुथ प्रभु, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta
बॉलीवुड स्टार्स की तरह अब साउथ सिनेमा के सितारे भी देश से लेकर विदेशों तक लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। सिनेप्रेमी साउथ की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।  अभिनेताओं के साथ ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों ने भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। वह अक्सर तमन्ना हो या सामंथा। वह अक्सर अपने लुक से फैंस का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ की ये हसीनाएं कितनी पढ़ी लिखी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
काजल अग्रवाल
साउथ फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान छोड़ने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके साथ ही वह पढ़ाई में भी पीछे नहीं हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में ग्रेजुएट हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
बाहुबली फिल्म से अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हिंदी पट्टी दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। फिलहाल बात करें पढ़ाई की तो एक्ट्रेस ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री हासिल की है। फिलहाल एक्ट्रेस सफल प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी बेटी के साथ जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं।

4 of 8
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
पूजा हगड़े
पूजा  हेगड़े साउथ ही नहीं बल्कि अब बॉलीवुड की भी पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' के प्रमोशन में बिजी हैं। बात करें पढ़ाई की तो पूजा हेगड़े ने MMK कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन

5 of 8
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामंथा रूथ प्रभु
तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और वह तमिल फिल्मों के फिल्मफेयर और नंदी अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। इस समय वह अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल बात करें शैक्षिक योग्यता कि  उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन

6 of 8
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया
साउछ की 'मिल्की ब्यूटी' के नाम से मशहूर तमन्ना भाटिया भी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने न सिर्फ टलीवुड बल्की बॉलीवुड में भी अलग पहचान बनाई है। महाराष्ट्र में पैदा हुई तमन्ना भाटिया ने नेशनल कॉलेज से बीए किया है।


 
विज्ञापन

7 of 8
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
अभिनेत्री नयनतारा की गिनती भी साउथ की टॉप एक्ट्रेस में होती है। कई सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाली नयनतारा उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में तिरुवल्ला के मार्ट होम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन

8 of 8
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बॉलीवुड में भी पहचान बना चुकी हैं और उनके शानदार अभिनय के बारे में तो लोग जानते ही हैं इसके साथ ही  अगर बात करें  पढ़ाई की तो रकुल ने मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें