अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी मायोसिटिस बीमारी से लड़ीं। सामंथा को अपनी बीमारी ऑटो इम्यून डिसऑर्डर का पिछले साल पता चला था, जिसके बाद अभिनेत्री ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वह अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। हालांकि, बीमारी उन्हें अब भी परेशान करती रहती है और कई मौकों पर अभिनेत्री को गंभीर दर्द का भी सामना करना पड़ता है।