साउथ अभिनेत्री स्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनके एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की खबर सामने आई थीं, जिसको लेकर अभिनेत्री काफी चर्चा में आई थीं। हालांकि, बाद में उनकी टीम ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। इसी बीच अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक नागा चैतन्य से अलग होने के बाद अब एक्ट्रेस ने आगे बढ़ने का फैसला किया है।