फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Wedding pics: सामंथा के पिता ने शेयर की एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें, लिखा- चलो एक नई शुरुआत करते हैं

Wed, 07 Sep 2022 06:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी की तस्वीर - फोटो : facebook
एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और अभिनेता नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। ये साउथ सिनेमा के पावर कपल्स में से एक थे लेकिन दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। शादी के चार साल बात जब उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी तो हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अब भी दोनों किसी न किसी बात को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। अब एक्ट्रेस समांथा के पिता जोसेफ प्रभु ने हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही एक नोट भी साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा - नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने 4 सितंबर को अपने फेसबुक पेज से एक्ट्रेस की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सामंथा सफेद गाउन में नजर आ रही हैं जबकि नागा चैतन्य काले रंग के टक्सीडो सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले देखा जा सकता है। तस्वीर में उनके माता पिता भी साथ हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नागा, सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन से किया कंफ्यूज
जोसेफ प्रभु ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'काफी समय पहले एक कहानी थी और अब मौजूद नहीं है तो, चलिए एक नई कहानी शुरू करते हैं; और एक नया अध्याय!!!'। सामंथा के पिता का कैप्शन देखकर यूजर्स काफी कन्फ्यूजन हो गए हैं। एक बार फिर से दोनों के साथ आने के कयास लगाने लगे। उनकी पोस्ट पर यूजर्स एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "बहुत खुशी होगी अगर वो फिर साथ आएंगे"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने सामंथा और नागा चैतन्य का निक नेम लिखते हुए कहा क्या दोनों दोबारा साथ आएंगे। अन्य यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

विज्ञापन

4 of 4
यशोदा - फोटो : social media
बात करें वर्क फ्रंट की तो सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रशंसकों के लिए अब हॉरर और साइंस-फिक्शन फिल्म लाने जा रही हैं। 'यशोदा' नामक इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी कुछ दिन पहले जारी कर दिया गया है। बात करें नागा चैतन्य की तो वह हाल ही में लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें