फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Birthday: इन साउथ एक्टर्स के साथ सुपरहिट रही है सामंथा प्रभु की जोड़ी, दे चुकी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

Thu, 28 Apr 2022 08:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। वह हर साल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सामंथा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें साउथ एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा-एनटीआर जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीआर जूनियर
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म जनता गैराज लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ सामंथा की जोड़ी खूब जमी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म- सन ऑफ सत्यमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
सामंथा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी साउथ सिनेमा में काफी पसंद की जाती है। दोनों फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म दक्षिण भारत के साथ ही हिंदी पट्टी के लोगों को भी काफी पसंद आई थी। 
 

4 of 5
विजय-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय
तमिलनाडु में लोग विजय को प्यार से थलपति भी बुलाते हैं। विजय और सामंथा की जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी है। दोनों एक साथ फिल्म काथी में काम कर चुके हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू
सामंथा सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म डुकुडु लोगों को काफी पसंद आई थी। उस समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें