फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना नहीं चाहतीं कि बड़े होकर एक्टर बनें तैमूर, बोर्डिंग स्कूल में कराएंगी दाखिला

Thu, 12 Apr 2018 06:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
रॉयल बेबी तैमूर अली खान जिस तरह कैमरे के सामने एक्स्प्रेशंस देते हैं, उसे देख ऐसा लगता है कि वह अभी से ही कैमरा फ्रेंडली हो चुके हैं। नानी घर हो या दादी घर, लगभग हर सदस्य फिल्मों से जुड़ा है। मगर करीना कपूर नहीं चाहतीं कि उनका बेटा बड़ा होकर एक्टर बने।
विज्ञापन

2 of 5
Taimur
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान करीना कपूर से पूछा गया कि वह तैमूर के लिए कौन सा करियर चुनना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं तैमूर का करियर नहीं चुनुंगी। इसका फैसला वह खुद करेंगे।' हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने दिल की तमन्ना जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनते देखना चाहेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor, taimur ali khan
यानी, करीना कपूर नहीं चाहतीं कि तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के नक्शे कदम पर चलें। बल्कि उनकी ख्वाहिश है कि वह अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनें। तैमूर अली खान को मिलने वाली मीडिया कवरेज और उनकी बढ़ती 'स्टारडम' को देखते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने फैसला किया है वे तैमूर अली खान को भारत से बाहर भेज देंगे।

4 of 5
Taimur
सैफ अली खान ने बताया, 'हम तैमूर के लिए नॉर्मल जिंदगी चाहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि ग्लैमर की चकाचौंध से उन्हें दूर रखने के लिए उनका दाखिला इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में कराएंगे।' एक्टर ने बताया कि उनके घर में लगभग हर बच्चे की परवरिश भी ऐसे ही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
एक तरफ जहां फिल्म स्टार्स पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते हैं। वहीं,करीना कपूर का तैमूर के बारे में ऐसा बयान देना काफी मायने रखता है, वो भी तब जब उनकी बेटी सारा अली खान जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि दो दिन पहले शाहरुख खान ने भी खुलासा किया था कि वह अपने छोटे बेेटे अबराम को एक्टर नहीं बल्कि हॉकी प्लेयर बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें