फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई

Sat, 29 Oct 2022 06:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Samantha Prabhu - फोटो : Instagram

साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही हर कोई अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ कर रहा है। फिल्मों के अलावा सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख अब उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन

2 of 4
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, हाल ही में शेयर की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री हाथ में ड्रिप लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज हुए यशोदा के ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। सामंथा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- यशोदा के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। यह प्यार और जुड़ाव, जो मैं आपके साथ साझा करती हूं मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है।

Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री

विज्ञापन

3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा- कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति के बारे में पता चला था। मैंने सोचा था कि मैं ठीक होने के बाद इसे सबके साथ साझा करूंगी, लेकिन फिलहाल मेरी उम्मीद से कुछ ज्यादा वक्त लग रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं। डॉक्टर्स को पूरा भरोसा है कि मैं जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी।

Mister Mummy Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है रितेश और जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन

4 of 4
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साझा की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हाथ की नसों में दवाइयों की ड्रिप लगी दिख रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने दोनों हाथों की मदद से दिल का साइन बनाया हुआ है। बीमारी में भी अभिनेत्री के इस जज्बे और हौसले को देख फैंस लगातार उनकी सराहना कर रहे हैं और जल्द ही सामंथा के ठीक होने की भी कामना कर रहे हैं।

Kartik Aaryan: कार्तिक को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें एक्टर के लिए फैंस की दीवानगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें