फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 बार सूर्य नमस्कार करती हैं साउथ सिनेमा की ये मशहूर अभिनेत्री, खुद किया खुलासा

Sun, 13 Sep 2020 08:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram: samantharuthprabhuoffl
सामंथा अक्किनेनी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों दिलों को जीत चुकी हैं। इस बार सामंथा अक्किनेनी अपनी जिंदगी का बेहद खास खुलासा करने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बताया है कि वह 108 बार सूर्य नमस्कार से करती है। यह बात जानकर अभिनेत्री के फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram: samantharuthprabhuoffl
108 बार सूर्य नमस्कार करने की बात को खुद सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। सामंथा अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की। 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram: samantharuthprabhuoffl
इस तस्वीर में सामंथा अक्किनेनी ग्रे कलर का टॉप पहने और मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि वह अपने दिन की शुरुआत 108 सूर्य नमस्कार से करती है। सोशल मीडिया पर सामंथा अक्किनेनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं।

4 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram: samantharuthprabhuoffl
आपको बता दें कि इससे पहले सामंथा अक्किनेनी दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी में अपने लुक और ड्रेस की वजह से काफी चर्चा में थीं। राणा दग्गुबाती की शादी की रस्में हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुईं। जहां पर बेहद करीबी 30 लोग ही शामिल थे। इन करीबी लोगों में सामंथा अक्किनेनी और राम चरण तेजा के साथ ही साउथ के एक्टर अल्लु अर्जुन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram: samantharuthprabhuoffl
सामंथा शादी में शामिल होने के लिए नीले रंग की रॉ मैंगो साड़ी में पहुंची थीं। जिसमें उनका लुक काफी रॉयल दिख रहा था। सिल्वर बॉर्डर और फूलों वाले मोटिफ्स के साथ इस रॉ मैंगी सिल्क साड़ी के साथ सामंथा रॉयल ज्वैलरी पहने दिखीं। ग्रीन डायमंड और पर्ल के चोकर नेकपीस के साथ सामंथा ने साइड पार्टीशन हेयर के साथ लो बन बना रखा था। बता दें कि सामंथा अक्किनेनी साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

पढ़ें: रिया से तुलना करने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, सोशल मीडिया यूजर को यूं दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें