सलमाम की जिस फिल्म का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था उसके खत्म होने का वक्त आ गया है। जी हां, सलमान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि फिल्म टाइगर जिंदा है कि ट्रेलर रिलीज डेट आ गई है....
विज्ञापन
2 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : Self
फिल्म 'एक था टाइगर' की सिक्वल बन रही 'टाइगर जिंदा है' अपने शुरुआती दिनों से ही चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक फिल्म की एक-एक अपडेट से हम आपको रुबुरु करवाते रहे हैं और अब वक्त आ गया है आपको फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख बताने का।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
बता दें कि आने वाली 7 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक बार फिर सलमान पर एक्सपेरिमेंट किया है। फिल्म को ग्रीस, अलएन, दुबई, आस्ट्रिया जैसे देशों में शूट किया गया है।
4 of 5
salman khan
दुबई में तकरीबन दो महीने तक शूटिंग चली जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि काफी लंबे अर्से के बाद पहली मर्तबा है जब सलमान की फिल्म का टीजर ना देकर सीधे ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म क्रिसमस से दो दिन पहले यानि की 22 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टार टॉम स्ट्रथर्स की मदद ली है। स्ट्रथर्स दूनिया में फेमस हॉलीवुड फिल्म बैटमेन: द डार्क नाइट में काम कर चुके हैं।