अली अब्बास जफर
- फोटो : AmarUjala
अली ने आगे बताया 'फिल्म की कहानी लिख ही रहा था और इसके किरदारों को भी ढूंढ रहा था, फिल्म को लेकर पहले मैंने 'राम' नाम सोचा, फिर धर्म कर्म के आधार पर 'अर्जुन' नाम भी रखा, मैंने 'कर्ण' भी सोचा था, इसके बाद मैंने सोचा कि आखिर देश के नाम पर ही फिल्म का नाम क्यों ना हो, ऐसे में रात तीन बजे मैंने फिल्म का नाम 'भारत' तय किया। इसके बाद मैंने तुरंत सलमान और अतुल को कॉल कर बात की, फिल्म का टाइटल साजिद नाडियाडवाला के नाम से रजिस्टर था, मैंने उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताया और टाइटल मिलने के बाद स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था।'