हर साल फ्रांस के पेरिस शहर में आयोजित होने वाला कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हो चुका है। इस फेस्टिवल को सिनेमा जगत का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। कान में हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों की अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्म-डॉक्यूमेंट्री को यहां रिलीज से पहले ही दिखाया जाता है। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के स्टार्स अपने खास लुक और ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आते हैं।
इस बार भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस कान में शामिल होंगी। आपको बता दें कि स्टार्स का ये खास लुक और ड्रेसिंग स्टाइल कई लोगों को पसंद आता है तो वहीं कई लोग उनके स्टाइल का मजाक भी बनाते है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस के बारे में बताते हैं, कान में अनोखे ड्रेसिंग स्टाइल के कारण यूजर्स ने उनका काफी मजाक बनाया था।
विज्ञापन
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फिस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं।
साल 2004 में कान फिल्म फिस्टिवल में एक अलग ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आई थी जो फैशनिस्टा के साथ उनके फैंस को भी पसंद नहीं आया था। ऐश ने इस दौरान नीता लुल्ला का बनाया वेस्टर्न गाउन पहना था जो उन्हें फिट भी नहीं हो रहा था। ऐश के इस लुक की आलोचना भी हुई थी। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। अपनी इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
साल 2018 में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ड्रेस को लेकर यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था। दरअसल दीपिका ने इस फेस्टिवल में पिंक रफ्लडू गाउन कैरी किया था, जिसकी ड्रैमेटिक स्लीवर्स उनके लुक को अलग बना रही थी। लेकिन कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए ड्रैगन से तुलना कर दी थी। तो वहीं कुछ लोग उन्हें तितली भी बुला रहे थे।
4 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : social media
कंगना रनौत
कंगना को ब्यूटी आइकन माना जाता है लेकिन साल 2018 के कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना अजीबो गरीब लुक के कारण काफी ट्रोल हुई थीं। कंगना यहां embroidered catsuit पहने नजर आई थी। कंगना के आउटफिट की नेकलाइन भी काफी पल्जिंग थी जो उन्हें काफी बोल्ड बना रही थी। इस ड्रेस के साथ कंगना ने कर्ली हेयर रखे हुए थे। कंगना के इस लुक को देखकर उनकी फैंस दंग रह गए थे और उनकी काफी आलोचना भी कर रहे थे।
मल्लिका शेरावत
इस लिस्ट में सबसे आखिर में नाम आता है बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का। मल्लिका मल्लिका शेरावत भी कान के रेड कार्पेट पर कई बार अपने जलवे बिखेरे चुकी हैं। यूं तो मल्लिका को उनके कपड़ों को लेकर अक्सर ही ट्रोल किया जाता है। वहीं साल 2005 में मल्लिका कान में अपने हॉट लुक को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। दरअसल मल्लिका यहां क्रॉप टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट पहनकर पहुंची थी जिसमें वो काफी बोल्ड दिख रही थीं।