सोहेल खान निर्देशित फिल्म 'फ्रीकी अली' का पहला पोस्टर लॉन्च हो गया है। खुद भाई सलमान खान ने इस पोस्टर को लॉन्च किया है।  इस फिल्म में मुख्य किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे।  मौके पर मौजूद नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि खुद सलमान खान ने इस पोस्टर को लॉन्च किया है।  आपको बता दें कि नवाजुद्दीन, सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में काम कर चुके हैं।  वहीं सोहेल खान ने बताया कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ-साथ उन्होंने एवं उनके भाई अरबाज खान ने भी काम किया है। वहीं सलमान खान ने कैमरे के पीछे से उन सबकी मदद की है।