फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में इस नए नाम से रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान', नाम सुनते ही पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे

Thu, 07 Dec 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' चाइना में रिलीज होने वाली है। भारत में 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। शायद यही वजह है कि रिलीज के दो साल बाद अब यह फिल्म चाइना में रिलीज होने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मजेदार बात यह है कि यह फिल्म ऐसे नाम के साथ वहां रिलीज होने जा रही है जिसका नाम सुनकर एक बार हंसी छूट ही जाएगी। दरअसल, चाइना में यह फिल्म 'लिटिल लोलिता मंकी गॉड अंकल' नाम से रिलीज होगी। चाइना ने अपने यहां रिलीज के लिए फिल्म को 140 मिनट के साथ पास किया है।
विज्ञापन

3 of 4
चाइनीज वेबसाइट Douban ने फिल्म को 8.6 रेटिंग दी है। हालांकि, अभी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। वैसे 'बजरंगी भाईजान' कोई पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं जो चाइना में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इस साल आमिर खान की फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी जिसने वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : twitter
सबसे पहले 1951 में राज कपूर की 'आवारा' चाइना में रिलीज हुई थी। उसके बाद  क्रमश: '3 इडियट्स', 'माय नेम इज खान', 'दिल्ली सफारी', 'धूम-3', 'पीके', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'बाहुबली-द बिगनिंग', 'फैन', 'दंगल' चाइना में रिलीज होने वाली हिंदुस्तानी फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें