इन दिनों दुनियाभर में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' की काफी चर्चा है। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर जो रुसो ने एशिया में 'एवेंजर्स: एंडगेम' का प्रमोशन शुरू किया। एशिया में प्रमोशन के लिए उन्होंने सबसे पहले भारत को चुना। मुंबई में पहुंचे जो रुसो ने प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड फिल्मों और एक्टर्स के बारे में बात की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
joe russo
- फोटो : amar ujala mumbai
इस दौरान जो रुसो ने बताया है कि अगर वह एवेंजर्स सीरीज में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेते तो उन्हें वह हल्क का किरदार देते। उन्हें भारतीय हीरो रजनीकांत भी काफी पसंद है और अगर उन्हें एवेंजर्स में लेना होता तो वह रजनीकांत को आयरन मैन का किरदार देते।
विज्ञापन
3 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Twitter
जो रुसो ने सलमान खान की एक्टिंग और फिल्मों की भी काफी तारीफ की। सलमान की फिल्म दबंग की तारीफ करते हुए रुसो ने कहा है कि उन्होंने ये फिल्म देखी और फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग काफी शानदार थी। बता दें कि जो रुसो ने मुंबई में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के प्रमोशन के दौरान फिल्म के हिंदी गाने 'रोके ना रुकेंगे यारा' को भी रिलीज किया। उन्होंने इस गाने को 'एवेंजर्स एंथम' का नाम दिया है।
4 of 5
2.0
- फोटो : file photo
जो रुसो ने भारत में एवेंजर्स के फैंस से मुलाकात करते हुए 'एवेंजर्स एंथम' को रिलीज किया। खास बात यह है कि इस गाने को दिग्गज भारतीय सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने गाया है। बताया जा रहा है कि इसका हिंदी और तमिल वर्जन बनाया गया है। वहीं ऐसा पहला मौका है जब एवेंजर्स सीरीज की फिल्म में किसी भारतीय को गाने का मौका मिला है।
आपको बता दें कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है, जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह फिल्म 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।