फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते भी इस हीरोइन को रातों-रात सुपरस्टार बना गईं दिव्या भारती, आज भी मानती होंगी अहसान

Thu, 04 Apr 2019 06:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या भारती - फोटो : file photo
उसकी उम्र सिर्फ 14 साल की थी और तभी से उसे फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। उस वक्त वो शायद 9वीं क्लास में ही पढ़ रही होगी...हर फिल्ममेकर उसे अपनी फिल्म में लेने को उत्सुक था। उसके मां-बाप से भी गुजारिश करता कि उसे फिल्मों में काम करने दिया जाए। आखिरकार 16 साल की उम्र ही उसने फिल्मी परदे पर दस्तक दे दी और ऐसा धमाका किया कि लोग देखते रह गए। ये थीं एक्ट्रेस दिव्या भारती।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दिव्या भारती ने डेब्यू के चंद सालों के अंदर ही सुपरस्टार का दर्जा पा लिया था। हर कोई ना सिर्फ उनकी एक्टिंग का दीवाना था बल्कि उनकी खूबसूरती और अदाएं तो लोगों को घायल ही कर देती थीं। नौबत यहां तक आ गई थी कि फिल्म निर्माता दिव्या भारती को एडवांस में ही कई फिल्मों के लिए साइन कर लेते। यही वजह थी कि जब दिव्या भारती की मौत हुई तो उनकी कई फिल्में अधर में ही लटक गईं तो कई फिल्मों को दूसरी हीरोइनों के साथ फिर से शूट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
'मोहरा' में रवीना टंडन और अक्षय कुमार - फोटो : file photo
दिव्या भारती की कई ऐसी फिल्में रहीं जो बाद में जबरदस्त हिट रहीं। ऐसी ही एक फिल्म रही 'मोहरा'। शायद ही लोग जानते हों कि इस फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने हीरोइन के तौर पर दिव्या भारती को साइन किया था। दिव्या ने फिल्म के कुछ सींस की शूटिंग कर भी ली थी, लेकिन इसी बीच दिव्या भारती की मौत की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया।

4 of 5
'मोहरा' में रवीना टंडन और सुनील शेट्टी - फोटो : file photo
राजीव राय की फिल्म 'मोहरा' अधर में ही लटक गई। राजीव राय ने फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश की और रवीना टंडन को साइन कर लिया। उन दिनों रवीना टंडन के बहुत चर्चे थे। फिल्म इंडस्ट्री में वो नई थीं लेकिन सुपरहिट डेब्यू से वो सभी की नजरों में थीं, उनकी 'दिलवाले' भी अच्छी चल गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन के साथ दिव्या भारती - फोटो : file photo
खैर, रवीना टंडन 'मोहरा' में आ गईं। रिलीज होते ही ये फिल्म जबरदस्त हिट रही। 1994 में ये फिल्म आई थी और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही। अवॉर्ड शोज में भी इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया। 1995 के फिल्मफेयर में 'मोहरा' को 9 नॉमिनेशन मिले और रवीना की परफॉरमेंस को काफी सराहा गया। फिल्म में उनके अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और नसीरुद्दीन शाह भी थे। इस फिल्म की सफलता ने रवीना टंडन की करियर को और ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। इसके बाद तो रवीना टंडन को कई और फिल्में ऑफर हुईं जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर भी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें