फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर शाहरुख ने नहीं उठाया फोन तो सलमान ने पहले मारा तंज फिर शेयर किया ये वीडियो

Sun, 03 Nov 2019 01:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salmana and Shahrukh - फोटो : instagram
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के 54वें जन्मदिन पर उन्हें देश और विदेश दोनों जगहों से बधाई संदेश मिले। किंग खान को सिनेमाजगत से लेकर राजनीति से जुड़ी हस्तियों ने भी अलग-अलग तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यहां तक कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी उनका नाम जगमगाया। इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान शाहरुख को अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं और फोन ना उठाने की शिकायत भी करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman with other celebrities - फोटो : instagram
इस वीडियो को सलमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में दबंग खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे दिखे जो सलमान के साथ शाहरुख को बर्थडे पर विश कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान के अलावा सोहेल खान, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन, आयुष शर्मा और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं खान साहब। हमारी इंडस्ट्री का किंग खान।' इस वीडियो में सभी सितारे शाहरुख के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। वहीं आखिर में सलमान कह रहे हैं- 'तुझे फोन किया था, फोन तो उठा लेता मेरा।' सलमान के अलावा शाहरुख की दोस्त और मशहूर अभिनेत्री काजोल ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी।
 

4 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter
काजोल ने किंग खान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस तरह से हमेशा मुस्कुराते रहो।' अजय देवगन ने भी ट्वीट करके बॉलीवुड के बादशाह को बधाई दी। अजय ने ट्वीट किया- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सिनेमाजगत के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट करके शाहरुख को बधाई दी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया- 'आपके अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करती हूं, मेरे भाई। हमें आपको बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाकर गर्व महसूस होता है। अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहें। 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जल्द मुलाकात होगी।' 
 

यह भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने एक खास संदेश के साथ अपने प्रशंसकों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें