फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यारों के यार: चिरंजीवी की फिल्म में काम करने के लिए सलमान नहीं लेंगे फीस, 'गॉडफादर' से करेंगे साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू

Thu, 17 Mar 2022 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपनी बादशाहत कायम करने के बाद सुपरस्टार सलमान खान अब साउथ इंडस्ट्री में राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे। इस बात की जानकारी चिरंजीवी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं लेंगे फीस
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सलमान खान का एक एक्टेंडेड कैमियो रोल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने इस फिल्म के लिए फीस न लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए मेकर्स ने उन्हें मोटी रकम देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती के लिए नहीं लिए पैसे
सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्ती के किस्से काफी मशहूर हैं। कहा जाता है कि वह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यही बात गॉडफादर को लेकर भी साबित हुई है। फिल्म में सलमान खान का अच्छा खासा रोल है। मेकर्स के मुताबिक सलमान के इस रोल की वजह से हिंदी दर्शकों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए मेकर्स ने उन्हें फीस देने का फैसला किया था, लेकिन सलमान ने शूटिंग के पहले ही साफ कर दिया कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए एक रुपये भी चार्ज नहीं करेंगे। बता दें कि सलमान और चिंरंजीवी काफी पुराने दोस्त हैं। वे अक्सर मिलते-रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी दोस्ती बयां करती कई फोटोज मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को आखिरी बार फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। 'अंतिम' में उनके जीजा आयुष शर्मा ने लीड रोल निभाया था। लोगों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। फिलहाल सलमान 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें