बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के लिए फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और स्क्रिप्ट सलमान खान को पसंद आ चुकी है। इस फिल्म के लिए सलमान खान बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, किस तरह से सलमान खान के साथ मिल सकता है काम करने का मौका...
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आयुष के साथ साल 2014 में हुई थी। तभी से आयुष बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर गंभीर हैं। सलमान खान भी इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। आयुष को कई फिल्में ऑफर हुई, पर वो अभी तक सलमान खान के साथ फिल्ममेकिंग पर ध्यान दे रहे हैं। यही नहीं, फिटनेस के लिए वो सलमान खान के रूल्स भी फॉलो कर रहे हैं। ये सबकुछ देखते हुए सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
सलमान खान ने पहले कैटरीना कैफ या फिर मौनी रॉय को आयुष के अपोजिट लेने की सोची थी। पर आयुष के लिए उन्होंने अब नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। सलमान खान चाहते हैं कि वो चेहरा किसी आम लड़की का हो। इसके लिए सलमान खान बड़े पैमाने पर टैलेंट हंट प्रोग्राम करने चल रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, क्या है पूरी कहानी....
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : PinkVilla
आयुष के लिए खुद सलमान खान ही फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वो फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। इसके लिए उन्होंने बोल दिया है कि डायरेक्टर बजट की चिंता न करे, बस आयुष की बॉलीवुड में एंट्री धमाकेदार होनी चाहिए। और अब सलमान खान ने ही तय किया है कि आयुष के अपोजित किसी नए चेहरे को लांच किया जाए। आगे जानें, कब आ सकती है ये फिल्म...
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की प्लानिंग हो चुकी है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी। इस फिल्म में रोमांस का तड़का होगा, तो फिल्म में एक्शन के साथ इमोशंस भी होंगे। इस फिल्म में खुद सलमान कान भी कैंमियो रोल करेंगे।