फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लवरात्रि' के लिए सलमान की पहली पसंद थीं ये एक्ट्रेस, एक पल में बदला फैसला

Wed, 07 Feb 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Isabelle
सलमान खान अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं और उनके अपोजिट वारिना हुसैन को साइन भी कर लिया गया हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए सलमान की पहली पसंद वारिना नहीं बल्कि कोई और था। 
विज्ञापन

2 of 5
Isabelle
खबरों की मानें तो कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल को सलमान बॉलीवुड में एंट्री दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। यहां तक की 'लवरात्रि' फिल्म के लिए वह इसाबेल को ही लेना चाहते थे लेकिन इसाबेल ने कुछ ऐसा कर दिया कि सलमान को अपने हाथ पीछे खीचने पड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
Isabelle
Spotboy के मुताबिक, इसाबेल 'लवरात्रि' फिल्म के लिए ऑडीशन देने गई थीं। टेस्ट ले रहे लोगों को उनका लुक टेस्ट तो बहुत अच्छा लगा वहीं ऑडीशन थोड़ा कम। जिसकी बड़ी वजह इसाबेल का कैमरा फ्रेंडली न होना बताया जा रहा है। वहीं सलमान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक शख्स ने बताया कि फिल्म में लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस को हिंदी और गुजराती की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

4 of 5
इसाबेल
ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसाबेल का इन भाषाओं की जानकारी न होना उनके लिए मुसीबत बन गया हो हालांकि इसाबेल इन दिनों हिंदी भाषा सीख रही हैं। लेकिन इस बात से इतना तो तय है कि इसाबेल बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए काफी बेचैन हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसाबेल की डेब्यू फिल्म का नाम 'टाइम टू डांस' होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Isabelle
इस फिल्म में इसाबेल के अपोजिट सूरज पंचोली होंगे। इस डेब्यू फिल्म को स्टेनले-दी-कॉस्टा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म डांस पर आधारित होगी। इसाबेल फिल्म में बेहतर काम करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वो अपने को-स्टार सूरज पंचोली के साथ मिलकर डांस प्रैक्टिस में लगी हुई हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें