फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल मिलते ही सलमान खान ने सबसे पहले किया ये काम, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 09 Apr 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
48 घंटे जेल में रहने के बाद बॉलीवुड के दबंग खान बेल पर रिहा है। जेल में बिताए गए यह 48 घंटे न केवल उनके लिए बल्कि फैंस के लिए भी मुश्किल वक्त था। जेल से बाहर आते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान थोड़ा आराम करेंगे और परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएंगे। हाल ही में सलमान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर इतना तो कह सकते हैं कि सलमान असलियत में 'बीइंग ह्यूमन' है। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
जेल से रिहा होने के बाद सलमान जैसे ही बांद्रा स्थित अपने घर पर पहुंचे तो फैंस ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। हजारों की संख्या में उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि तभी सलमान बाहर आए और उनको शुक्रिया कहा। साथ ही उनसे घर जाकर सोने की गुजारिश की। वहीं अब सलमान खान के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें सलमान बच्चों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
यह वीडियो सिटी स्कूल का है जहां पर ऐसे बच्चे पढ़ते है जिन्हें पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है। सलमान इन बच्चों से मिलने पहुंचे और उनके साथ मौज मस्ती की। इन वीडियो में सलमान सभी बच्चों के साथ आइसस्क्रीम खा रहे हैं और उनसे बातें कर रहे हैं।
 

4 of 5
Salman Khan
इसी बीच एक बच्चे ने सलमान खान से उनकी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के बारे में पूछता है कि तभी सलमान जैकलीन और डेजी को उसकी गर्लफ्रेंड बता देते हैं। इतने टेंशन भरे माहौल के बाद सलमान का बच्चों के साथ समय बिताना बेशक उन्हें दिमागी तौर पर थोड़ा सुकून जरूर देगा। सलमान ने इन बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
आपको बता दें, काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा मिली थी। फिलहाल उन्हें बेल मिल गई है लेकिन 7 अप्रैल से सेशन कोर्ट में इस केस पर दोबारा सुनवाई होगी। सलमान इस केस में मुख्य आरोपी हैं। जबिक सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह के आधार पर बरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें