फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान नहीं चाहते थे मां उन्हें जेल में इस हालत में देखें, जमानत मिलते ही उठाया ये कदम

Mon, 09 Apr 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत की अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली। 2 दिन जेल में रहने के बाद सलमान शनिवार को रिहा हो गए। जेल में रहने के दौरान सलमान ने सभी नियमों का पालन किया। लेकिन जेल में रहने के दौरान सलमान को अगर किसी बात की चिंता सता रही थी तो वो अपनी मां सलमा खान को लेकर।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया, सलमान को इस बात की चिंता थी की उन्हें जेल में देखकर उनकी मां की तबीयत और खराब न हो जाए। सलमान की मां सलमा की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा कि जब सलमान की जमानत हुई तो नियमों का पालन करते हुए उन्होंने STD की पर्ची कटवाई और सबसे पहले अपनी मां से बात की। आपको बता दें कि सलमान अपनी मां से सबसे ज्यादा करीब हैं। खबरों की मानें तो सलमान हमेशा अपनी मां को फोन कर यह बताते हैं कि उनका दिया हुआ खाना उन्होंने खा लिया है।

4 of 5
salman khan
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब सलमान को जमानत के बारे में पता चला तो उनके चेहरे पर ज्यादा खुशी नहीं दिखी उन्होंने नहा कर अपना सामान पैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SALMAN KHAN
काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान खान को शनिवार की शाम जोधपुर सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। 2 दिन जोधपुर जेल में बिताने के बाद शनिवार रात मुंबई लौटे और अपने फैंस का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें