फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम खान को हुआ ईद से पहले अपने चांद का दीदार, सलमान ने बांद्रा आकर की अपने माता पिता से मुलाकात

Wed, 20 May 2020 11:39 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान अपने पिता के साथ - फोटो : file photo

ईद के चांद का दीदार होने में तो अभी तीन दिन शेष हैं लेकिन हिंदी फिल्मों के लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा ने अपने चांद का दीदार बीती शाम ही कर लिया है। दरअसल सलीम खान के बड़े बेटे हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान बीते 60 दिनों से पनवेल में अपने फार्म हाउस पर रुके हुए थे। चौथे लॉकडाउन के पहले दिन ही मिली थोड़ी राहत का फायदा लेते हए सलमान मंगलवार को अपने माता-पिता के हाल-चाल जानने के लिए बांद्रा स्थित अपने घर पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान अपने पिता के साथ - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हालांकि यह मुलाकात कुछ घंटों की ही रही और रात होने से पहले ही सलमान वापस अपने फार्महाउस लौट गए। सलमान खान पिछले 60 दिन से पनवेल में अपने फॉर्म हाउस पर अपनी बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा, उनके दोनों बच्चे, भाई सोहेल खान के बेटे और अपने कुछ दोस्त जैसे; जैकलिन फर्नांडिस, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर के साथ रुके हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
वहां रहकर उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज जैसे 'तेरे बिना' और 'करोना प्यार' को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने अपने फार्म हाउस से ही लगभग 30 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद की। जब उन्हें माहौल थोड़ा ठीक लगा तो वह सबसे पहले अपने माता पिता के हाल-चाल लेने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में आ गए। इसे छोटी सी मुलाकात में सलमान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी की गई सरकार की सभी सावधानियों को दिमाग में रखा।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media

अपने माता-पिता से मिलने के दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया और खुद को सैनिटाइज करने जैसी छोटी मोटी बातों का भी बखूबी ध्यान रखा। सलमान दिन में ही अपने घर पहुंचे और कुछ घंटे अपने माता-पिता के साथ बिताकर वह रात होने से पहले ही अपने फार्म हाउस पर लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
बता दें कि सलमान खान अपनी बहन के पति आयुष शर्मा को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसकी पटकथा पर वह स्वयं काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अभी इस फिल्म की लगभग 10 दिन की शूटिंग भी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें