बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने सोशल मीडिया फैंस का पूरा ख्याल रखते हैं। कभी अपनी शर्टलेस तस्वीर तो कभी फिल्म के शूटिंग सेट से कोई वीडियो, सलमान अक्सर कुछ न कुछ तोहफा अपने फैंस को देते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सलमान खान ने एक प्यारा सा वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।