फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सालों में Bigg Boss के लिए सलमान खान ने बदले इतने लुक, देखें चौथे से 13वें सीजन तक का सफर

Fri, 27 Dec 2019 07:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान - फोटो : Social Media
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस का तेरहवां सीजन होस्ट कर रहे हैं। सलमान बिग बॉस के अब तक 10 सीजन होस्ट कर चुके हैं। देखा जाए तो उन्हें एक दशक हो गया है इसे होस्ट करते-करते। इस एक दशक में सलमान के लुक में भी काफी बदलाव आया है। सलमान बिग बॉस के हर सीजन में एकदम स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं। इस पैकेज में आपको बतांगे सलमान खान के अब तक का बिग बॉस सफर...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-4 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 4
सलमान खान ने बिग बॉस के सीजन-4 को सबसे पहले होस्ट किया था। इस सीजन में सलमान का लुक अभी के मुकाबले एक दम अलग था। सलमान इस पूरे सीजन में एकदम रॉकस्टार के लुक में रहे। सीक्विन की जैकेट के साथ उनके गॉगल ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-5 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 5
सलमान खान ने बिग बॉस के सीजन 5 को अभिनेता संजय दत्त के साथ मिलकर होस्ट किया था। इस सीजन में सलमान खान वेलवेट की जौकेट में नजर आए थे। इसके साथ उन्होंने रिब्ड जींस को पहना। जिसमें सलमान काफी हॉट लग रहे थे। सलमान के साथ ही संजू बाबा ने भी वेलवेट जैकेट्स पहनी थीं।

4 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-6 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 6
बिग बॉस के सीजन 6 में सलमान थ्री पीस सूट पहने नजर आए। इसके साथ सलमान का क्लीन शेव लुक तो हमेशा से ही लोगों को लुभाता रहा है। न सिर्फ सलमान का लुक बल्कि शो भी हिट साबित हुआ था।
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-7 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 7
बिग बॉस के सीजन 7 की थीम थी, 'जन्नत का वाओ और जहन्नुम का आउ'। इसके लिए सलमान ने मिक्स मैच लुक अपनाया था। सलमान इस पूरे सीजन में ज्यादातर डार्क रंग के कपड़ों में नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-8 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 8
बिग बॉस के सीजन 8 में सलमान नजर आए यूनिफॉर्म में। जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था। सलमान खान पायलट की ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर भी इनको काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-9 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 9
इस सीजन में सलमान ने फैन्स को हैरान कर दिया। सलमान की एंट्री इस सीजन में हुई एकदम छोटे बालों में। इसके साथ सलमान ने शिमरी सूट पहना था। इस पूरे सीजन में सलमान इसी तरह के लुक में नजर आए।

8 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 10
बिग बॉस के इस सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोगों को भी पहली बार एंट्री दी गई थी। इस सीजन में भी सलमान ने अलग-अलग तरह की जैकेट्स के साथ नए लुक में सामने आए थे। सलमान ने इस सीजन में प्रिंटेड, एम्बरॉइडरी वाली जैकेट्स और वेलवेट की अलग-अलग तरह की जैकेट्स के साथ अपने एक्सपरिमेंट किया था।

9 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-11 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 11
बिग बॉस के सीजन 11 में सलमान ने कपड़ों के साथ-साथ ही अपने लुक में भी बदलाव किया था। सलमान इस सीजन में हल्की दाढ़ी मूछ के साथ स्पॉट हुए थे। इसके सथ ही उन्होंने अपने ब्लेजर में अलग-अलग तरह के ब्रोच और पॉकेट स्क्वेयर के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था।

10 of 11
सलमान खान बिग बॉस सीजन-12 - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 12
बिग बॉस के पिछले सीजन यानी कि सीजन 12 में सलमान का लुक शिमरी जैकेट में काफी जच रहा था। इसके साथ ही सलमान प्रैंच कट दाढ़ी और मूंछ में जम रहे थे। सलमान का ये लुक आज भी उनके फैन्स को याद है। सलमान के इस लुक को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 13
बिग बॉस के इस सीजन में भी सलमान के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान इस बार भी अपने जैकेट्स में बदलाव कर जम रहे हैं। उनके लुक को हर कोई पसंद कर रहा है। सलमान इस बार थोड़े सिंपल और फॉर्मल कपड़े पहन रहे हैं। जिसमें वो काफी जच रहे हैं।

पढ़े: जानें क्यों चौथी कक्षा में स्कूल से बाहर निकाल दिए गए थे सलमान खान, अभिनेता ने खुद बताया किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें