फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'किक 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस खास दिन पर रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म

Mon, 02 Dec 2019 06:04 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kick - फोटो : file photo
फिल्मों की कमाई के लिए सुपरस्टार का तमगा जितना आवश्यक होता है उतनी ही जरूरी, फिल्म की रिलीजिंग डेट भी होती है। फिल्म की कहानी शानदार हो तो बेशक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है लेकिन एक्टर्स की फैन फॉलोइंग और रिलीज डेट के दिन राष्ट्रीय अवकाश होना मेकर्स के लिए सोने पर सुहागा होता है। इसी के चलते फिल्म जगत में ऐसी रिलीज डेट को बुक करने की होड़ मची रहती है। इस रेस में सलमान खान लगातार आगे निकलते जा रहे हैं। फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को अगले साल ईद पर रिलीज करने की घोषणा के बाद अब सलमान खान ने 2021 की ईद पर भी दस्तक देने की भी तैयारी कर ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार सलमान की फिल्म 'किक' की दूसरी पार्ट ईद 2021 में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 4
kick 2 - फोटो : file photo
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म 'किक 2' की स्क्रिप्ट फाइनल होने के स्तर पर है। निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला को इस फिल्म को शुरू करने के लिए कुछ समय चाहिए था इसलिए फिल्म की रिलीजिंग डेट ईद, 2021 तय की गई है।' 
विज्ञापन

3 of 4
kick 2 - फोटो : file photo
गौरतलब है कि सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर रिलीज होती है इस वजह से मेकर्स ने रिलीजिंग डेट 13 मई 2021 निश्चित की है। हालांकि सलमान खान के अपोजिट कौन सी अदाकारा नजर आएंगी इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।  उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ही साजिद ने मीडिया को बताया था कि 'किक 2' की स्क्रिप्ट अपने आखिरी स्तर पर है और जल्द ही इससे जुड़ी घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
kick 2 - फोटो : file photo
गौरतलब है कि सलमान खान के फैंस इन दिनों 'दबंग 3' का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजेरकर और किच्चा सुदीप भी नजर आने वाली हैं। 'दबंग 1' में जहां सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म जगत में डेब्यू किया था तो वहीं 'दबंग 3', सई मांजरेकर की डेब्यू फिल्म बनने जा रही हैं।

पढ़ें: प्रियंका-निक ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, एक साल पहले की थी रॉयल वेडिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें