सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों जमकर फिल्म 'ट्यूबलाइट' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। लगातार इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। अब 'ट्यूबलाइट' के एक और गाने का टीजर रिलीज किया गया है। गाने को बोल 'मैं अगर' हैं जिसे आतिफ असलम ने गाया है।
Presenting #MainAgarTeaser, the next track from @TubelightKiEid ! Feel the love with this one! @BeingSalmanKhan @itsaadee @ipritamofficial pic.twitter.com/aaFvFsaeCP
— Sony Music India (@sonymusicindia) June 13, 2017
इस गाने के टीजर को देखकर तो यही लग रहा है कि इसमें सलमान और जू जू की लव स्टोरी की झलक देखने को मिलेगी। इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। इससे ठीक पहले फिल्म का 'तिनका-तिनका' गाना रिलीज किया था जिसे राहत फतेह अली खान ने आवाज दी है। ये बेहद इमोशनल कर देने वाला गाना है।
बता दें कि 'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफिशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरूर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।