फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन से घर में हो रहे हैं बोर, मूड सेट कर देंगी सलमान खान की ये दस फिल्में

Wed, 25 Mar 2020 10:10 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान की फिल्में - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे देश को संदेश देते हुए बताया कि रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने ये कड़ा फैसला देशहित में लेते हुए सभी को इसकी अहमियत भी समझाई। बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा पूरे देश पर मंडरा रहा है। ऐसे में इससे पहले जहां पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू और घर में रहने के निर्देश दिए थे तो वहीं अब पीएम मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां घर से ही अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं तो वहीं कई लोग घर में खाली बैठने की वजह से ऊब हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर बैठे बोर हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की वो दस फिल्में जो आप घर बैठे अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
tiger zinda hai
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है
सलमान खान के फैंस अगर उनका एक्शन अंदाज मिस कर रहे हैं तो वो एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है को देख सकते हैं। दोनों ही फिल्मों में जहां सलमान खान जोरदार एक्शन के मोड में दिखे थे तो वहीं दर्शकों को सलमान और कटरीना का रोमांस भी काफी पसंद आया था। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम टाइगर था, जबकि कटरीना 'जोया' के किरदार में थीं।
विज्ञापन

3 of 10
sultan
सुल्तान
फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम सुल्तान अली खान था। फिल्म में सलमान खान पहलवानी करते दिखे थे। फिल्म में सलमान की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनी थी। फिल्म में ये साफ तौर पर देखने को मिलता है कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी खुद को मोटिवेट करना चाहते हैं तो सलमान की सुल्तान आपके लिए सही फिल्म है।

4 of 10
Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान
वैसे तो भारत और पाकिस्तान पर आधारित कई फिल्में देखने को मिली हैं। लेकिन सलमान खान और करीना कपूर खान स्टारर बजरंगी भाईजान  उन सभी से एक दम अलग थी। फिल्म में सलमान को बजरंग का भक्त दिखाया है जो एक पाकिस्तानी बच्ची की मदद के लिए किसी भी हद तक गुजर जाता है। फिल्म कई जगहों पर जहां खूब गुदगुदाती है तो वहीं कई बार फिल्म आपको भावुक भी कर देती है।
विज्ञापन

5 of 10
Bodyguard - फोटो : file photo
बॉडीगार्ड
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड, हॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड की ही रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान ने लवली सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड बने थे। फिल्म में एक्शन के साथ ही साथ सलमान- करीना का रोमांस भी देखने को मिला था।
विज्ञापन

6 of 10
wanted - फोटो : instagram
वांटेड
प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सलमान खान के फिल्मी करियर की सबसे अहम फिल्मों में माना जाता है। अगर कहें कि इस फिल्म ने ही सलमान खान के डूबते करियर की फिर से उठाया तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम राधे था, जो दुनिया के लिए एक गुंडा लेकिन हकीकत में एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी होता है। फिल्म में समलान के साथ आयशा टाकिया की जोड़ी खूब जची थी।
विज्ञापन

7 of 10
मुझसे शादी करोगी - फोटो : Social Media
मुझसे शादी करोगी
सलमान खान एक्शन के अलावा कॉमेडी में भी खूब जमते हैं। फिल्म में मुझसे शादी करोगी में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी। फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा से प्यार करते हैं लेकिन अक्षय कुमार उन्हें खूब परेशान करते हैं। हालांकि फिल्म की एंडिंग ने सभी को हैरान कर दिया था।

8 of 10
प्यार किया तो डरना क्या - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार किया तो डरना क्या
1998 में रिलीज हुई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में सलमान के साथ ही सोहेल खान, धर्मेंद्र और अरबाज खान भी नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान की जोड़ी काजोल के साथ बनी थी। फिल्म में रोमांस और कॉमेडी के साथ ही फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलता है।

9 of 10
andaaz apna apna - फोटो : social media
अंदाज अपना अपना
सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना सिनेमा के इतिहास में दर्ज फिल्म है। फिल्म की जोरदार कॉमेडी ने सभी को लोटपोट कर दिया था। न सिर्फ कॉमेडी बल्कि फिल्म में काफी क्यूट लव स्टोरी भी देखने को मिलती है। वहीं फिल्म में शक्ति कपूर और परेश रावल भी अहम किरदार में थे।
विज्ञापन

10 of 10
Maine Pyaar Kyun Kiya film scene - फोटो : twitter
मैंने प्यार किया
1989 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में एक तरफ जहां सलमान और भाग्यश्री का रोमांस देखने को मिला था तो वहीं फिल्म के गाने भी सभी के जुबां पर चढ़ गए थे। वहीं आज भी फिल्म और उसके गानों के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फिल्म ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें