फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Weddings: इन सितारों की शादी देखने के इंतजार में थे फैंस, ढलती उम्र देख अब सवाल पूछना भी कर दिया बंद

Thu, 18 Nov 2021 05:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय खन्ना, तब्बू, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे ले लिए हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें अभी भी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं तो वहीं रणबीर और आलिया भी अगले साल अप्रैल-मई तक शादी कर लेंगे।

इन सितारों ने अब तक नहीं बसाया घर

साथ ही आदर जैन और तारा सुतारिया की शादी की खबरें भी आने लगी हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनकी उम्र अब लगभग ढल गई है लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार करते रहे लेकिन अभी तक वह शादी के मंडप में पहुंच नहीं पाए। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है जो अभी तक कुंवारे हैं। 50 की उम्र पार कर चुके सलमान खान अब तक घोड़ी नहीं चढ़ पाए। उनसे हर मौके पर शादी का सवाल किया गया है लेकिन सलमान हर बार यह बात टाल जाते हैं। यहां तक कि उनकी लगभग सभी एक्स गर्लफ्रेंड की भी शादी हो गई। ऐसे में अब लोगों ने सलमान खान से यह सवाल भी पूछना बंद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू

तब्बू ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तब्बू का नाम इंडस्ट्री के कई सितारों से जुड़ा लेकिन किसी भी सितारे संग उनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। वहीं अब तो उनके साथी कलाकारों के बच्च भी बड़े हो चुके हैं ऐसे में तब्बू से अब कोई शादी का सवाल भी नहीं करता।

4 of 7
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना

अक्षय इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकार हैं जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया है। हालांकि प्यार और शादी के मामले वह कभी आगे नहीं निकले। वह खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें शादी में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह एक पत्नी या बच्चा संभाल पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन

5 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अपने अभिनय और खूबसूरती के अलावा अपने दिमाग का भी हर किसी को मुरीद बनाया हुआ है। सुष्मिता की उम्र की लगभग सभी अभिनेत्रियों ने शादी कर घर बसा लिया लेकिन सुष्मिता अभी तक कुंवारी हैं। उनकी बेटियां भी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। हालांकि सुष्मिता का नाम रोहमन शॉल से जुड़ता है लेकिन वह इसे शादी का नाम देंगी या नही ये किसी को नहीं पता।
विज्ञापन

6 of 7
करण जौहर - फोटो : Instagram
करण जौहर

करण जौहर एक मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं जिनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के दौरान वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं उनकी जिंदगी में कौन है यह भी किसी को नहीं पता। करण भी शादी के मूड में नहीं नजर आते हैं और अब वह दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल

अमीषा पटेल का नाम एक वक्त पर विक्रम भट्ट से जुड़ा था। उनके प्यार के चलते अमीषा ने अपने परिवार से बगावत कर ली थी लेकिन उनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अमीषा भी 40 की उम्र पार कर चुकी हैं। हालांकि वह कभी शादी करेंगी या नहीं इसके बारे में सिर्फ वहीं बता सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें