बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे ले लिए हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें अभी भी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं तो वहीं रणबीर और आलिया भी अगले साल अप्रैल-मई तक शादी कर लेंगे।
इन सितारों ने अब तक नहीं बसाया घर
साथ ही आदर जैन और तारा सुतारिया की शादी की खबरें भी आने लगी हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनकी उम्र अब लगभग ढल गई है लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार करते रहे लेकिन अभी तक वह शादी के मंडप में पहुंच नहीं पाए। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की।