फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान सहित इन पांच सितारों ने भी सगे भाई-बहनों के साथ शेयर की स्क्रीन

Sat, 30 Nov 2019 02:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arbaaz, Salman, Shamita and Shilpa - फोटो : file photo
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज होने से पहले चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म एक के बाद एक विवादों में फंस रही है। नया विवाद फिल्म के 'हुड़ दबंग दबंग' गाने में ऋषियों को लेकर है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग 'दबंग 3' का विरोध कर रहे हैं और बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म में भी अरबाज और सलमान एक साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो असल जिंदगी में भाई-बहन है और पर्दे पर एक साथ भी नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
Salman and Arbaaz - फोटो : file photo
सलमान खान और अरबाज खान
सलमान और अरबाज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अरबाज ने न केवल सलमान के साथ स्क्रीन साझा की बल्कि उनकी कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। यह दोनों एक साथ 'दबंग', 'दबंग 2' में नजर आए। वहीं 'दबंग 3' में भी अभिनय करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा अरबाज ने 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हेलो ब्रदर' में भी सलमान के साथ काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa and Shamita - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई थीं। इन दोनों ने 'फरेब' फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। इन दोनों बहनों में शिल्पा का करियर सातवें आसमान पर रहा जबकि शमिता कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 

4 of 6
Salman Khan and Sohail Khan - फोटो : file photo
सलमान और सोहेल
अरबाज की तरह सलमान ने सोहेल के साथ भी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गॉड तुसी ग्रेट हो', 'हीरोज', 'मैं और मिसेज खन्ना', 'वीर', 'सलाम-ए-इश्क' और 'ट्यूबलाइट' शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 6
Faizal and Aamir - फोटो : file photo
आमिर खान और फैजल खान
आमिर और फैजल ने एक साथ 'मेला' फिल्म की थी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है जबकि भाई फैजल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। यहां तक कि सिनेमाजगत से दूर वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bobby and Sunny - फोटो : file photo
सनी देओल और बॉबी देओल
सनी देओल और बॉबी ने भी एक साथ फिल्मों में काम किया। 'यमला पगला दीवाना' की सीरीज में यह दोनों भाई पिता धर्मेंद्र के साथ नजर आए। इसके अलावा सनी और बॉबी ने 'अपने','शहीद' और 'दिल्लगी' फिल्म में साथ काम किया है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना, इस वजह से बिगड़ी तबीयत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें